अरिजीत सिंह के साथ एड शीरन की अनोखी जुगलबंदी, शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ ने रचा संगीत का नया इतिहास!
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। कभी फिल्म की स्टारकास्ट चर्चा में रहती है तो कभी इसके गानों और शानदार म्यूजिक को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय संगीत प्रेमियों के साथ-साथ दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर एड शीरन के प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है। ब्रिटिश गायक एड शीरन ने पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए हिंदी में अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि इस गाने में उनका साथ…
