नागपुर में आज कॉकरोच जनता पार्टी का संविधान बचाओ आंदोलन, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल; मोदी चालीसा बजाकर जताया विरोध

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने जा रही है। संगठन की ओर से ‘सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ यानी लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे संविधान चौक पर प्रस्तावित है। संगठन के सदस्य चुनावी प्रक्रिया, सोशल मीडिया पर राजनीतिक सामग्री की पहुंच और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका जैसे मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने चुनावों में कथित अनियमितताओं…