भारत में तैयार होंगे फाइटर जेट के हाईटेक इंजन, रिलायंस-रॉल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ
भारत के रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी रॉल्स-रॉयस ने भारत में एडवांस्ड एयरो इंजन विकसित करने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर देश में एक अत्याधुनिक एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना पर काम करेंगी। इस केंद्र में भविष्य के फाइटर जेट और दूसरे एयरक्राफ्ट के लिए इंजन की डिजाइनिंग से लेकर निर्माण और सपोर्ट तक का काम किया जा सकेगा। इस समझौते को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा…
