फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की स्मार्ट बॉल: हर मूवमेंट पर नजर रखता है गेंद के भीतर छिपा हाईटेक सिस्टम

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दुनिया भर के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों की नजरें जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीमों की रणनीतियों पर टिकी हैं, वहीं इस बार एक ऐसी चीज भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है जो मैदान पर हर पल खिलाड़ियों के साथ दौड़ रही है। यह कोई स्टार खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैच में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक फुटबॉल है। आधुनिक तकनीक से लैस यह गेंद खेल को पहले से कहीं ज्यादा सटीक और पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस नए आधिकारिक मैच बॉल को खास तौर…