शेयर बाजार के निवेशकों को बजट से मिल सकती है राहत! LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत, विदेशी निवेशकों की चिंता पर सरकार का ध्यान
शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लिए आगामी केंद्रीय बजट काफी अहम साबित हो सकता है। लंबे समय से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स में राहत की मांग कर रहे निवेशकों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया बयान से उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। वित्त मंत्री ने संकेत दिए हैं कि सरकार निवेशकों की चिंताओं और टैक्स में बदलाव से जुड़े सुझावों को नजरअंदाज नहीं करेगी। बजट से पहले इन मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने…
