काशी में देव दीपावली का भव्य नजारा देख अभिभूत हुए पीएम मोदी, गंगा घाटों पर लाखों दीपों ने बिखेरी दिव्य चमक
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली का पर्व बेहद धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार की शाम काशी के गंगा घाटों पर ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। गंगा के किनारे दूर तक जलते मिट्टी के दीयों ने पूरे शहर को रोशनी से भर दिया। इस खास आयोजन की तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। काशी में देव दीपावली का उत्सव हर साल विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है, लेकिन इस बार भी घाटों की भव्य सजावट और…
