क्या किडनी की बीमारी अगली पीढ़ी को भी बना सकती है मरीज? जानिए परिवार के मेडिकल इतिहास से जुड़े खतरे और बचाव के उपाय
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में शामिल है। यह हर समय खून को फिल्टर करने, शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। इसके साथ ही शरीर में पानी और नमक की सही मात्रा बनाए रखने तथा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी किडनी की अहम भूमिका होती है। ऐसे में अगर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगे तो इसका असर शरीर के कई दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है। चिंता की बात यह है कि आजकल बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, मोटापा, डायबिटीज और…
