अमेरिका की नई टैरिफ चाल से भारत समेत 16 देशों की बढ़ सकती है मुश्किलें, सस्ते आयात पर ट्रम्प प्रशासन सख्त

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक बार फिर टैरिफ का मुद्दा चर्चा में आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन भारत, चीन समेत 16 देशों से आयात होने वाले सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। यदि यह फैसला लागू होता है तो इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पाद पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं। इसका असर न केवल निर्यातकों पर पड़ेगा, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौते की बातचीत भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल अमेरिकी प्रशासन ने नई टैरिफ दरों का खुलासा नहीं…