गुरु नानक जयंती आज: देश-दुनिया में मनाया जा रहा 557वां प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंज रहे शबद-कीर्तन; जानिए गुरु साहिब की 10 अनमोल शिक्षाएं

देशभर में आज यानी 24 नवंबर 2026 को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। संगत गुरु साहिब के सामने माथा टेककर सरबत के भले की अरदास कर रही है। गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व, प्रकाश पर्व और गुरु नानक प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह…