अमेरिका में भारतीय IT कंपनियों पर सख्ती, TCS-इंफोसिस और विप्रो समेत कई कंपनियां PERM कार्यक्रम से बाहर

अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति और इमिग्रेशन से जुड़े नियमों को लेकर सख्ती बढ़ने के बीच भारतीय आईटी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कथित तौर पर वीजा और स्थायी निवास से संबंधित प्रक्रियाओं के दुरुपयोग को लेकर कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम में कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा समूह, विप्रो, कैपजेमिनी और एचसीएल जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं। इस कार्रवाई को अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विदेशी वर्कफोर्स की नियुक्ति से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने की कोशिश के रूप में…