अस्पताल में इलाज कराने से पहले जान सकेंगे कितना आएगा बिल, केंद्र ने राज्यों को दिए रेट लिस्ट सार्वजनिक करने के निर्देश
अस्पताल में इलाज शुरू कराने से पहले मरीज और उसके परिवार को अब खर्च का हिसाब समझने का मौका मिलना चाहिए। किस जांच के लिए कितनी फीस देनी होगी, अस्पताल में बेड का चार्ज कितना है और अलग-अलग चिकित्सा सेवाओं पर कितना पैसा खर्च होगा, इन सवालों के जवाब मरीजों को पहले से उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार ने जोर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और मरीजों को अचानक भारी बिल मिलने की परेशानी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि…
