हर बात को बार-बार सोचते हैं? ओवरथिंकिंग के ये 4 संकेत बताते हैं कि दिमाग पर बढ़ रहा है दबाव
आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो चुके हैं, लेकिन जब कोई छोटी-सी बात भी दिमाग में लगातार घूमती रहे, तो यह ओवरथिंकिंग का संकेत हो सकता है। कई लोग किसी घटना, बातचीत या फैसले को बार-बार याद करके उसका विश्लेषण करते रहते हैं, जिससे मानसिक थकान और बेचैनी बढ़ने लगती है। बातचीत खत्म होने के बाद भी दिमाग में चलता रहता है वही पल क्या आप भी किसी से बात करने के बाद देर तक यही सोचते रहते हैं कि “मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था” या “सामने वाला मेरे बारे में क्या सोच रहा…
