अमरनाथ यात्रा 2026: क्या श्रद्धालु अपने साथ पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन ले जा सकते हैं? जानिए नियम, सावधानियां और जरूरी बातें
देश की सबसे कठिन और आस्था से जुड़ी धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऊंचे पहाड़ों, बर्फीले रास्तों और कठिन चढ़ाई के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्त लंबा सफर तय करते हैं। इस बार भी यात्रा निर्धारित अवधि तक चलेगी और पहले जत्थे के रवाना होने के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। हालांकि, समुद्र तल से लगभग 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता। ऊंचाई बढ़ने के साथ हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे…
