भाद्रपद माह की शुरुआत, 26 सितंबर तक रहें इन बातों का ध्यान; जानें क्या करें, क्या न करें

हिंदू पंचांग में भाद्रपद का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। सावन पूर्णिमा के बाद इस पवित्र महीने का आगमन होता है। इस वर्ष वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की शुरुआत 29 अगस्त से हो गई है और यह 26 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। भाद्रपद को केवल पूजा-पाठ का महीना नहीं माना जाता, बल्कि इसे आत्मसंयम, तप, साधना और आत्मशुद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में व्यक्ति को अपने खान-पान से लेकर…