हुरुन रिच लिस्ट 2026 में अडाणी परिवार नंबर-1: 13% बढ़ी संपत्ति, मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर; रोशनी नादर सबसे अमीर महिला

भारत के सबसे अमीर लोगों की नई तस्वीर सामने आ गई है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में गौतम अडाणी और उनका परिवार देश के सबसे धनी परिवार के रूप में शीर्ष पर पहुंच गया है। 23 सितंबर को जारी हुई इस रिपोर्ट में अडाणी परिवार की कुल संपत्ति 9.23 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है। अंबानी परिवार की संपत्ति में इस अवधि में 10% की…