कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रंगारंग आगाज: मीराबाई-लवलीना बनीं भारत की शान, स्कॉटलैंड में दिखी संस्कृति और खेलों की शानदार झलक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज भव्य और रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। दुनिया भर के 74 देशों और क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने इस अवसर पर मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया और अपने-अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। भारतीय दल ने भी पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। दो दिग्गज खिलाड़ियों, ओलिंपिक पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और टोक्यो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय टीम की अगुआई की। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी ने भारतीय दल के प्रवेश…