भारत-कनाडा CEPA डील क्या है? 70 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य, एयरोस्पेस से लेकर लिथियम तक क्या बदलेगा?
भारत और कनाडा के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने के लिए दोनों देश व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते यानी CEPA पर आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रस्तावित समझौते का मकसद केवल आयात-निर्यात बढ़ाना नहीं, बल्कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए कारोबार की प्रक्रिया आसान करना, निवेश को प्रोत्साहित करना और अहम औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तैयार करना भी है। बातचीत के दौरान बाजार तक पहुंच, वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार की शर्तों तथा कारोबारी बाधाओं को कम करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दोनों देशों की कोशिश है कि 2026 के अंत तक इस…
