2047 तक सोलर पावर में दुनिया का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है भारत, 8.42 लाख करोड़ का निवेश और 32 लाख रोजगार का लक्ष्य

भारत आने वाले दो दशकों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। देश का लक्ष्य केवल सोलर बिजली का उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों और कच्चे माल के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करना है। अगर प्रस्तावित योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ता है तो साल 2047 तक भारत का सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से के रूप में उभर सकता है। इस दिशा में करीब 89 अरब डॉलर यानी 8.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई…