समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील पर जर्मनी तैयार
भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाली करीब 8 अरब डॉलर की पनडुब्बी परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जर्मनी की ओर से इस समझौते से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को पूरा किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब समझौते को औपचारिक रूप देने के लिए भारत की तरफ से आवश्यक आंतरिक प्रक्रियाएं पूरी होना बाकी है। जर्मनी के भारत में राजदूत डॉ. जैस्पर विक ने बुधवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। यह प्रस्तावित समझौता भारत के प्रोजेक्ट 75(I) से जुड़ा है। इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए छह…
