बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान: देरी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र ने आरोपों को बताया निराधार

भारत की पहली हाई स्पीड रेल परियोजना, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह निर्माण कार्य या तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि जापान के एक पूर्व मंत्री की तीखी टिप्पणी है। जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगातार हो रही देरी के पीछे भारतीय पक्ष की कार्यशैली जिम्मेदार है। हालांकि भारत सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच परियोजना को लेकर सहयोग पहले की तरह मजबूत बना हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

भारत-जापान के आतंकवाद पर साझा रुख से पाकिस्तान नाराज, जापानी राजदूत को किया तलब

भारत और जापान के बीच हाल ही में जारी संयुक्त बयान में आतंकवाद और सीमा पार आतंकी गतिविधियों का उल्लेख किए जाने के बाद पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बयान में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार आतंकवाद का जिक्र होने पर इस्लामाबाद ने नाराजगी जताते हुए जापान के राजदूत को विदेश मंत्रालय तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के बयान उसके खिलाफ एकतरफा धारणा को बढ़ावा देते हैं और दोनों देशों के बीच स्थापित मैत्रीपूर्ण संबंधों की भावना के अनुरूप नहीं हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर…

भारत-जापान साझेदारी को नई रफ्तार: निवेश, उद्योग और टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव, मोदी-ताकाइची ने तय किया अगले दशक का रोडमैप

भारत और जापान ने अपने आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में कई अहम फैसलों की घोषणा की है। नई दिल्ली में आयोजित भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने निवेश, उद्योग, ऊर्जा, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने आने वाले 10 वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करते हुए भारत में जापानी निवेश को 10 ट्रिलियन येन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज जापानी कंपनियों के…