2032 में पुणे में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज साइकिलिस्ट: भारत को पहली बार मिली रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत के खेल इतिहास में साइकिलिंग से जुड़ा एक बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन यानी UCI ने 2032 की UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी पुणे को सौंपने का ऐलान किया है। इसके साथ ही भारत पहली बार दुनिया की इस प्रतिष्ठित रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन करने वाला देश बन जाएगा। मेजबानी से जुड़ा यह फैसला 23 सितंबर को कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित UCI कांग्रेस के दौरान सामने आया। इसी बैठक में 2034 की UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप और पैरा-साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नीदरलैंड्स के ग्रोनिंगन और ड्रेंथे क्षेत्र को चुना गया।…