जियो के IPO पर देशभर के निवेशकों की नजर, 30,213 करोड़ जुटाने का प्लान; 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव
देश के शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। कंपनी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO 21 अक्टूबर से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। इस इश्यू के जरिए करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी ने एक शेयर के लिए 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तक का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आम निवेशक 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इस आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे, जबकि बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 अक्टूबर…
