सेमीफाइनल की राह में भारत-A के सामने करो या मरो जैसी चुनौती, UAE के खिलाफ जीत पर टिकी उम्मीदें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारतीय टीम-A के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम होने जा रहा है। टूर्नामेंट के अगले दौर यानी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों पर जीत का दबाव रहेगा। टीम को पिछले मैच में पाकिस्तान-A के हाथों मिली हार से उबरकर मैदान पर उतरना होगा। भारत और UAE के बीच यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले…
