शाई होप की सेंचुरी से वेस्टइंडीज ने भारत को दी मात, 247 रन के लक्ष्य में बिखरी टीम इंडिया; सीरीज का फैसला आखिरी टी-20 में
वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले जैसा आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी। चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक लगाया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते…
