ईरान के पहाड़ों के नीचे बन रहा विशाल गुप्त परिसर, नतांज और इस्फहान के बीच सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई हलचल
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के माहौल में ईरान के मध्य हिस्से में एक बड़े भूमिगत परिसर के निर्माण को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहाड़ों के भीतर तैयार की जा रही इस सुविधा को लेकर सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई सवाल उठने लगे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में इस इलाके में लगातार निर्माण गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इस परियोजना पर नजर रखने वाले शोधकर्ताओं का मानना है कि ईरान इस परिसर को बेहद सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हालांकि, इसके वास्तविक उद्देश्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं…
