ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप की चेतावनी, बोले- समझौता टूटा तो उठाएंगे बड़ा कदम; बातचीत से निकले कई अहम मुद्दे
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्विटजरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद जहां आगे की बातचीत के लिए कुछ सहमतियां बनीं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने माहौल को फिर गर्म कर दिया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर ईरान किसी भी समझौते से पीछे हटता है या अपने रवैये में बदलाव नहीं करता है तो अमेरिका अपनी तरफ से कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत…
