OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की 19 नई सौगातें, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से लेकर शनाया कपूर की मर्डर मिस्ट्री तक, जानें कहां और कब देखें

दिवाली के बाद वाला यह वीकेंड फिल्म और वेब सीरीज देखने के शौकीनों के लिए बेहद खास रहने वाला है। सिनेमाघरों में भले ही इस शुक्रवार कोई नई हिंदी फिल्म दस्तक नहीं दे रही हो, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन की भरपूर खुराक मिलने वाली है। इस सप्ताह अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 19 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें एक्शन, सस्पेंस, क्राइम, हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और ऐतिहासिक कहानियों का शानदार मेल देखने को मिलेगा। इस बार दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रजनीकांत की चर्चित फिल्म ‘जेलर 2’ है, जो हिंदी डब वर्जन में भी उपलब्ध…

‘जेलर 2’ के ट्रेलर में किसकी है वो रहस्यमयी झलक? ऋतिक रोशन के नाम ने बढ़ाई हलचल, रजनीकांत का फिर दिखा धांसू अंदाज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेजी से शुरू हो गई है। ट्रेलर में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में जबरदस्त तेवर और स्वैग के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्शन, डायलॉग, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और बड़े पैमाने पर शूट किए गए सीन्स ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि, इन तमाम चीजों के बीच ट्रेलर का महज कुछ सेकंड का एक विजुअल सबसे ज्यादा चर्चा में…

‘जेलर 2’ का धमाकेदार टीजर आया सामने, 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे रजनीकांत, फैंस में जबरदस्त उत्साह

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। टीजर भले ही कुछ मिनटों का हो, लेकिन इसमें ऐसा माहौल तैयार किया…