कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पदक यात्रा शुरू, पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज; बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स में भी शानदार प्रदर्शन

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार अपना पदक खाता खोल दिया। पैरा पावरलिफ्टिंग के पुरुष हेवीवेट वर्ग में बिहार के खिलाड़ी झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश को प्रतियोगिता का पहला मेडल दिलाया। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ भारतीय दल का मनोबल बढ़ाया, बल्कि संघर्ष और मेहनत की एक ऐसी कहानी भी दुनिया के सामने रखी, जिसने हर किसी को प्रेरित किया। झंडू कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान 190 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ सफल लिफ्ट लगाई और 130.9 अंक हासिल किए। यही स्कोर उन्हें तीसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। उन्होंने…