कश्मीर में फिर लौटी धमकी की गूंज, कौन था मकबूल भट्ट और क्यों जुड़ता है 1989 के आतंक से उसका नाम?
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को कथित तौर पर दी गई धमकी ने घाटी के उन पुराने जख्मों को फिर कुरेद दिया है, जिन्हें 1989-90 के आतंकवाद और उसके बाद हुए पलायन से जोड़ा जाता है। हाल के दिनों में एक ऐसी चिट्ठी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। यह पत्र यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल नाम के संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी संगठन का नाम 31 जुलाई को दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामले में भी सामने आने की खबर है। धमकी की सूचना के…
