श्रीकृष्ण के 108 नामों का क्या है रहस्य? हर नाम में छिपी है कान्हा की लीला और स्वरूप की अलग कहानी

श्रीकृष्ण को भारतीय धार्मिक परंपरा में प्रेम, करुणा, नीति, ज्ञान और भक्ति का अद्भुत संगम माना जाता है। बाल गोपाल से लेकर योगेश्वर तक उनका स्वरूप अलग-अलग नामों में दिखाई देता है। यही वजह है कि भगवान कृष्ण के नाम केवल उन्हें पुकारने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, शक्तियों, लीलाओं और दिव्य स्वरूप को समझने का एक रास्ता भी माने जाते हैं। श्रीकृष्ण के अनेक नाम प्रचलित हैं और अलग-अलग धार्मिक ग्रंथों व परंपराओं में उनके नामों की संख्या भी अलग मिलती है। हालांकि पूजा-पाठ और नाम-जप की परंपरा में उनके 108 नामों यानी अष्टोत्तरशतनामावली का विशेष महत्व…