श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज: पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, जानें व्रत से पारण तक की पूरी जानकारी
आज 4 सितंबर को देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों से लेकर घरों तक भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्त दिनभर व्रत रखने के बाद रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय यानी निशिता काल में पूजा करेंगे। इस दौरान लड्डू गोपाल का अभिषेक, श्रृंगार, भोग, आरती और जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्न का त्याग करते हैं। कुछ भक्त पूरे दिन केवल फल, दूध और अन्य व्रत की चीजों का सेवन करते हैं, जबकि कुछ लोग…
