पहले वनडे में श्रीलंका का दबदबा, वेस्टइंडीज को 41 रन से मात

तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 41 रन से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का दूसरा मैच 7 जून को खेला जाएगा। किंग्सटन के सबीना पार्क में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 303 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सकारात्मक रही। जस्टिन ग्रिव्स ने 45 और कप्तान…