होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत, LPG से भरा ‘सर्व शक्ति’ जहाज सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा

मध्य-पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने संवेदनशील हालात के बीच भारत के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। LPG से लदा एक बड़ा टैंकर ‘एमटी सर्व शक्ति’ सुरक्षित रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार कर चुका है और अब भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जहाज के होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलकर ओमान की खाड़ी में पहुंचने के बाद भारतीय नौसेना उसकी सुरक्षा में जुटी हुई है। ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने…