लुधियाना में छात्रों को मिलेगा सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का मंच, डीसी ने शुरू किया ‘डिस्ट्रिक्ट वालंटियरिंग प्रोग्राम’

लुधियाना: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन लुधियाना ने नई पहल शुरू की है। जिला प्रशासन ने ‘डिस्ट्रिक्ट वालंटियरिंग प्रोग्राम’ के पायलट चरण की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए वालंटियरिंग, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने को एक व्यवस्थित ढांचे के तहत बढ़ावा देना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, NAAC, NIRF, CBSE और पंजाब सरकार की संबंधित पहलों के अनुरूप तैयार की गई है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित…