इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर अलर्ट, तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल; मेयर कार्यालय भी निशाने पर
पंजाबी संगीत जगत के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का आगामी इंदौर कॉन्सर्ट सुरक्षा कारणों से चर्चा में आ गया है। 15 नवंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम से पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम धमाके की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। धमकी भरे संदेश ईमेल के जरिए भेजे गए हैं। इनमें दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित संस्थानों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्कूलों को भेजे…
