मणिपुर में नगा-कुकी तनाव ने लिया हिंसक रूप, दो जिलों में कर्फ्यू से जनजीवन ठप; सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में नगा और कुकी समुदायों के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर गंभीर सुरक्षा चुनौती बन गया है। कांगपोकपी और कामजोंग जिलों में हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन को 24 घंटे का कर्फ्यू लागू करना पड़ा। बाजार बंद रहे और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लग गई। हालात बिगड़ने के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), असम राइफल्स, कोबरा बटालियन और मणिपुर पुलिस के कमांडो को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हिंसा को दूसरे इलाकों में फैलने…
