सर्द मौसम में सिरदर्द के दौरे क्यों बढ़ जाते हैं? माइग्रेन से राहत पाने के लिए रोजमर्रा की इन गलतियों को सुधारना है जरूरी

सर्दियों का मौसम जहां कई लोगों के लिए सुकून और आराम लेकर आता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ा सकता है। खासतौर पर माइग्रेन से जूझ रहे लोगों को ठंड के दिनों में पहले के मुकाबले अधिक सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। कई बार सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है, तो कभी दिनभर भारीपन, बेचैनी और रोशनी से परेशानी महसूस होती है। ऐसे में सामान्य सिरदर्द समझकर इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। माइग्रेन एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें सिर के एक हिस्से में तेज…