फ्रांस से क्यों मजबूत होती है भारत की ताकत? पीएम मोदी के सातवें दौरे के बहाने समझिए दोनों देशों की अनोखी साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर फ्रांस की यात्रा पर हैं। यह उनकी फ्रांस की सातवीं आधिकारिक यात्रा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने फ्रांस का इतना अधिक दौरा नहीं किया है। हालांकि यह सिर्फ कूटनीतिक यात्राओं का आंकड़ा नहीं है, बल्कि भारत और फ्रांस के बीच लगातार मजबूत होते रिश्तों की कहानी भी है। बीते कुछ दशकों में दोनों देशों के संबंध रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक राजनीति जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैल चुके हैं। आज जब दुनिया तेजी से बदल रही है और अंतरराष्ट्रीय समीकरण नए रूप ले…
