नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान? पासपोर्ट के बिना भी कर सकते हैं यात्रा, लेकिन इन पहचान पत्रों के बिना बॉर्डर पर आ सकती है परेशानी
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हैं। दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के यहां आने-जाने के लिए कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक, श्रद्धालु और कारोबारी नेपाल पहुंचते हैं। कोई पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने जाता है तो कोई काठमांडू, पोखरा और जनकपुर जैसी खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहता है। भारत से नेपाल जाने के लिए वीजा की अनिवार्यता नहीं होने के कारण भी यह देश भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल है। हालांकि, नेपाल जाने की तैयारी करते समय…
