टाटा ट्रस्ट्स में बढ़ा टकराव: नोएल टाटा समेत अन्य पक्षों को 19 अक्टूबर तक देना होगा जवाब, दो ट्रस्टियों ने उठाए गंभीर सवाल
टाटा समूह से जुड़े ट्रस्टों के कामकाज और फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के भीतर उठे सवालों के बाद अब महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर ने ट्रस्ट, उसके चेयरमैन नोएल टाटा और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। इसके लिए 19 अक्टूबर तक की समय-सीमा तय की गई है। विवाद की जड़ ट्रस्ट के प्रशासन, उसकी निर्णय प्रक्रिया और टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के कारोबारी मामलों में उसकी भूमिका से जुड़ी है। इस मामले में ट्रस्ट के वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और ट्रस्टी विजय सिंह ने…
