रिलीज के दो दिन बाद भारत में रोकी गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, ZEE5 ने हटाई फिल्म; दिलजीत दोसांझ का आया बड़ा रिएक्शन

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सतलुज’ एक बार फिर सुर्खियों में है। वर्षों तक रिलीज का इंतजार करने और कई कानूनी एवं सेंसर संबंधी चुनौतियों का सामना करने के बाद यह फिल्म 3 जुलाई की रात ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम की गई थी। हालांकि रिलीज के महज दो दिन बाद ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने सवाल उठाया कि जब फिल्म आधिकारिक रूप से रिलीज हो चुकी थी तो आखिर इसे इतनी जल्दी हटाने…

‘पंजाब 95’ नहीं, अब इस नाम से देखिए दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म; OTT पर हुई रिलीज

पंजाबी सिनेमा और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म, जो लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करती रही, आखिरकार दर्शकों तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि यह रिलीज किसी बड़े प्रचार या शोर-शराबे के बिना हुई। जिस फिल्म को पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से जाना जाता था, वह अब नए शीर्षक ‘सतलुज’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है। यह फिल्म कई वर्षों से सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही थी। रिलीज में लगातार देरी होने की वजह से यह फिल्म…