ट्रंप के खिलाफ इराकी मिलिशिया की धमकी, हत्या करने वाले को 1 करोड़ डॉलर देने का ऐलान; सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात

ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा और विवादित ऐलान किया है। संगठन ने ट्रंप की हत्या करने वाले व्यक्ति या समूह को 1 करोड़ डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है। इस ऐलान को साल 2020 में हुए उस अमेरिकी सैन्य अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें ईरान के बेहद प्रभावशाली सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इराक के इस मिलिशिया संगठन ने आरोप लगाया है कि सुलेमानी और इराकी कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस की हत्या के पीछे सीधे तौर पर ट्रंप…