ईरान तनाव के बीच ट्रम्प का चीन दौरा, 8 साल बाद बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार रात तीन दिवसीय चीन दौरे के लिए रवाना हो गए। 13 से 15 मई तक चलने वाली इस यात्रा में उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, रेयर अर्थ मिनरल्स, टैरिफ और कृषि निर्यात जैसे अहम मुद्दों पर बड़ी बातचीत हो सकती है। करीब 8 साल बाद ट्रम्प बीजिंग पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में राष्ट्रपति रहते हुए चीन का दौरा किया था, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था और कई कारोबारी समझौतों का ऐलान हुआ था। इस बार दौरा ऐसे समय…