15 सितंबर के बाद कई दुकानों पर UPI पेमेंट में आ सकती है दिक्कत, 10 लाख छोटे कारोबारियों पर भी असर का खतरा

भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर एक अहम बदलाव की समयसीमा अब बेहद करीब आ गई है। देशभर में QR कोड के जरिए भुगतान लेने वाले लाखों छोटे दुकानदारों और कारोबारियों की री-केवाईसी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। पेमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों ने अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI से इस प्रक्रिया के लिए तय 15 सितंबर की डेडलाइन बढ़ाने की अपील की है। अगर समयसीमा आगे नहीं बढ़ाई गई और जिन मर्चेंट्स की री-केवाईसी लंबित है, उनकी प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हुई, तो उनके डिजिटल पेमेंट अकाउंट पर रोक लग सकती है। इसका असर उन…