20 से 50 वर्ष के लोगों में क्यों तेजी से बढ़ रही हैं लाइफस्टाइल बीमारियाँ? जानिए एक्सपर्ट की चेतावनी और समाधान
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम, जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगे हैं। खासकर युवा पीढ़ी में बदलती जीवनशैली का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। जो बीमारियां पहले बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थीं, अब वही समस्याएं 20 से 50 साल की उम्र के लोगों में भी आम होती जा रही हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधि की कमी, अनियमित खानपान, नींद पूरी न होना और लगातार मानसिक दबाव जैसी आदतें शरीर को धीरे-धीरे प्रभावित करती हैं। यही कारण है कि आज…
