अस्सी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, साहस और सच्चाई की लड़ाई की झलक
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा के जरिए न्याय और सामाजिक संवेदनशीलता पर उठेंगे सवाल बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि समाज के सामने गंभीर मुद्दों को भी पेश करती हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘अस्सी’ भी इसी श्रेणी की एक महत्वपूर्ण फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें अपराध, न्याय व्यवस्था…
