16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली से विमान भेजने की मांग; देश में बढ़ा सियासी तनाव
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने की इच्छा जाहिर करते हुए अब एक तारीख सामने रखी है। बताया जा रहा है कि हसीना 16 दिसंबर को ढाका पहुंचना चाहती हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार से विमान भेजने की मांग की है। उनकी वापसी के लिए चुनी गई तारीख भी राजनीतिक और ऐतिहासिक रूप से अहम है, क्योंकि 16 दिसंबर को बांग्लादेश विजय दिवस मनाता है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था और बांग्लादेश को स्वतंत्रता मिली थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना के…
