घूमने निकलने से पहले बैग में कर लें स्किन केयर की तैयारी, धूप से लेकर रूखेपन तक इन चीजों से मिलेगा बचाव
छुट्टियों में घूमने जाने का उत्साह हो या परिवार और दोस्तों के साथ किसी नई जगह की सैर करने का प्लान, यात्रा से पहले पैकिंग करना सबसे जरूरी कामों में शामिल होता है। आमतौर पर लोग अपने कपड़े, जूते, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल चार्जर और मेकअप का सामान रखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल से जुड़ी चीजें अक्सर पैकिंग के दौरान पीछे छूट जाती हैं। इसका असर सफर के बीच में दिखाई देने लगता है। कभी चेहरे पर रूखापन महसूस होता है, तो कभी धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी नजर आने लगती है। लंबे समय…
