UNSC में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: आतंकवाद रुके बिना सिंधु जल संधि पर नहीं बढ़ेगी बात

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि जैसे अहम मुद्दों पर स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। भारत ने दोहराया कि जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित होने वाले सीमा-पार आतंकवाद पर प्रभावी रोक नहीं लगाता, तब तक आपसी विश्वास और सहयोग की भावना कायम नहीं हो सकती। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आतंकवाद और सहयोग साथ-साथ नहीं चल सकते और यही भारत की नीति का मूल आधार है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में “प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन: शांति, सुरक्षा और समृद्धि का आधार” विषय पर…