व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रम्प थे अंदर मौजूद; हमलावर ढेर

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत संभाला मोर्चा अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के नजदीक हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। घटना देर रात उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस परिसर के भीतर मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके को घेरकर व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना व्हाइट हाउस से लगभग एक ब्लॉक की दूरी पर स्थित 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू…